लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार श्री धीरेंद्र वर्मा के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साहित्यिक योगदान और स्मृतियों को सम्मान देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से आयोजित 174वें सृजन सम्मान को उन्हें समर्पित कर दिया गया। साथ ही सम्मान का नाम बदलकर ‘धीरेंद्र वर्मा स्मृति सृजन सम्मान’ कर दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शायरा भावना श्रीवास्तव को 174वें धीरेंद्र वर्मा स्मृति सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ‘दिहाड़ी किचन’ के संस्थापक सोमनाथ कश्यप को ‘धीरेंद्र वर्मा प्रेरणा सम्मान’ प्रदान किया गया। दोनों सम्मान हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, महेंद्र भीष्म और शिव शरण सिंह ने प्रदान किए।

कार्यक्रम का संयोजन मधु पाठक मांझी ने किया, जबकि अध्यक्षता भ्रमर बैसवारी ने की। इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योगी योगेश शुक्ल, महेश चंद्र महेश, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शलभ, राम दीक्षित, पंकज दिनकर, कौसर रिजवी, डॉ. सुभाष चंद्र गुरुदेव, महेश अस्थाना मधुर, संजय शर्मा रुद्र, विभा त्रिपाठी, नीलम दीक्षित, अरुणिमा जोशी, विमला त्रिवेदी, पं. बेअदब लखनवी, अच्युतानंद जायसवाल, हैदर जाफरी, अजय तोमर, खालिद लखनवी और रूबी राज सिन्हा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ साहित्यकार धीरेंद्र वर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना से आयोजन का माहौल शोकाकुल हो गया। उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोकसभा आयोजित की गई। इसके बाद शेष कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

धीरेंद्र वर्मा स्मृति सृजन सम्मान के नामकरण के माध्यम से आयोजकों ने उन्हें साहित्यिक जगत में सम्मानपूर्वक याद रखने और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।